Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आदि कैलास मार्ग बंद होने से श्रद्धालु सहित तीन सौ से अधिक लोग फंसे
  • पिथौरागढ़

आदि कैलास मार्ग बंद होने से श्रद्धालु सहित तीन सौ से अधिक लोग फंसे

RNS INDIA NEWS 28/06/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। आदि कैलास क्षेत्र को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से बंद हो गया। क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के बाद इस मार्ग में तीन स्थानों में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे भगवान भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे व वापस लौट रहे श्रद्धालुओं सहित तीन सौ से अधिक लोग फंस गए। भूखे-प्यासे लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इधर प्रशासन सड़क खोलने में जुटा है। तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग दारमा, व्यास, चोदास वैली के 37 सहित 45 से अधिक गांवों को जोड़ता है। शुक्रवार रात इस मार्ग में कुलागाड़, स्याकुरी जीरो पॉइंट व तवाघाट चोतुल धार के पास भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग में पूर्णतया आवाजाही बंद है। शनिवार दोपहर बारह बजे तक भी इस मार्ग में आवाजाही सुचारू नहीं हो सकी। व्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष व टूर ऑपरेटर परवेश नबियाल ने बताया कि मार्ग बंद होने से कई आदि कैलास यात्री फंसे हुए हैं। भारी मात्रा में बोल्डर व मलबा गिरने से सड़क खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। दारमा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सीपाल ने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण सड़क खोलने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून काल में इस सीजन में अक्सर भूस्खलन होता है। ऐसे में पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द सड़क खोलने के पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक प्लॉट को दो महिलाओं को बेचने का आरोप
Next: चमोली तहसील प्रशासन ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.