


पिथौरागढ़(आरएनएस। रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति का पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन जारी है। बुधवार को आन्दोलन के तीसरे दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाया। समिति के अध्यक्ष कमल दीप ने कहा कि एसडीएम के साथ उनकी वार्तालाप विफल रही, कहा वार्तालाप में जनगणना के चलते भारत की भौगोलिक सीमाएं सील होने के चलते देश में कोई भी प्रशासनिक इकाई का गठन संभव नहीं होने की जानकारी मिली। जिसके चलते समिति की ओर से प्रशासनिक इकाई के गठन की मांग को जनगणना समाप्ति तक नहीं उठाया जाएगा, लेकिन अन्य मांगों पर समिति का आंदोलन जारी रहेगा।क्रमिक अनशन में मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, शोभन कार्की, मन्नू भंडारी, संजय भट्ट, किशोर भट्ट, मनोज सिंह भंडारी, दीवान पुजारा, नीरज भट्ट, सूरज गोरखा, पदम बहादुर पाल, जयकीर्ति कार्की, भूतपूर्व सैनिक राम सिंह राठौड़, जितेश खनका, संजय चैसरी, विक्की मनोला, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, प्रांजल पाल, निखिल बसेड़ा, सचिन नेगी, भूपाल ऐरी, योगेश कुमार, अजय कोटियाल, दीपक भट्ट, बिशन सिंह भंडारी, ललित मोहन, दीपक पुजारा, बसंत राज आदि मौजूद रहे।



