Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एक प्लॉट को दो महिलाओं को बेचने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

एक प्लॉट को दो महिलाओं को बेचने का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक प्लॉट दो लोगों को बेचने का आरोप लगाते हुए शहीद की पत्नी ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम सुई डुगरी, लोहाघाट जिला चम्पावत निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. पूर्णानन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति भारतीय सेना में सेवारत थे, जो अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई ऑपरेशन रक्षक में वर्ष 1994 में शहीद हो गए थे। उन्होंने तहसील सितारगंज में 1800 वर्ग फीट का एक आवासीय भूखंड खरीदा, जो मो. सुहैल पुत्र शफीक अहमद निवासी वार्ड तीन ने दिलवाया था। 19 दिसम्बर 2014 को दाखिल खारिज हुआ। उन्होंने प्लॉट सुनीता देवी पत्नी वासुदेव राणा निवासी ग्राम मगरसड़ा को वर्ष 2016 में बेच दिया। दाखिल खारिज भी सुनीता देवी के नाम से हो गया था। सात वर्ष पश्चात 25 दिसम्बर 2022 को सुनीता देवी अपने उस प्लॉट पर गई। वहां नाजबीन पत्नी फईम खान निवासी वार्ड तीन के मकान का निर्माण हो रहा था। नाजबीन ने खुद को भू-स्वामी बताया। नाजबीन ने बताया कि उसने यह प्लॉट सिमरजीत कौर पत्नी नरेन्द्र सिंह से खरीदा है। आरोप लगाया कि प्लॉट को मो.सोहेल ने सिमरजीत कौर को भी बेचा होगा। उन्होंने सोहेल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। निर्मला देवी के अनुसार, सुनीता देवी ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया है। इससे उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवालबाग में नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: आदि कैलास मार्ग बंद होने से श्रद्धालु सहित तीन सौ से अधिक लोग फंसे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.