Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुद्वारा गुरुनानक सिंह सभा पहुंच लिया आशीर्वाद
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुद्वारा गुरुनानक सिंह सभा पहुंच लिया आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
16 (28)

रुद्रपुर।   आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सिंह सभा पहुंच आशीर्वाद लिया,साथ ही प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का काम किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों से आह्नवान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान गुरुद्वारा सभा द्वारा रक्तदान का शिविर भी लगाया गया जिसका लाभ संस्था जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराती है।
इस अवसर पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, मोहित कक्कड़, प्रधान गुरुद्वारा समिति जसपाल भट्टी, संरक्षक सुरमुख सिंह, सचिव मंजीत भक्कड़, जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल गुरमीत सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह बेदी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में निकाला जुलूस
Next: सुपरवाइजर की भर्ती में लगाया अनदेखी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.