Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सुपरवाइजर की भर्ती में लगाया अनदेखी का आरोप
  • चम्पावत

सुपरवाइजर की भर्ती में लगाया अनदेखी का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
rns featured image new

चम्पावत। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सुपरवाइजर की भर्ती में अनदेखी का आरोप लगाया है। संगठन ने जिले से सिर्फ चार कार्यकत्रिर्यों के नाम जारी करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सूची ठीक करने की मांग को लेकर नोडल अधिकारी के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। आंगनबाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अर्ह मिनी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नियमानुसार पोर्टल के जरिए आवेदन किया। लेकिन वरीयता के आधार पर चम्पावत जिले से महज चार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्थान मिला है। जबकि जिले में कई कार्यकत्रियां वर्ष 2003 से पूर्व से ही कार्यरत हैं। इससे अर्ह कार्यकत्रियां खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। उन्होंने शीघ्र अन्य कार्यकत्रियों के नाम जारी करने की मांग की है। नोडल अधिकारी ने इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू, जिला मंत्री दीपा पांडेय, लीलावती पांडेय समेत अन्य कार्यकत्रियां शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुद्वारा गुरुनानक सिंह सभा पहुंच लिया आशीर्वाद
Next: सामान लेने बाजार आई युवती लापता

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.