Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कार से 3.33 लाख के गांजे की तस्करी कर रहे 02 सप्लायर पुलिस ने दबोचे
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कार से 3.33 लाख के गांजे की तस्करी कर रहे 02 सप्लायर पुलिस ने दबोचे

RNS INDIA NEWS 11/01/2023
compressjpgWhatsApp Image 2023-01-11 at 12.54.05 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 22.225 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने को दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम व समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
11 जनवरी, बुधवार को तिलक राम वर्मा क्षेत्राधिकारी रानीखेत व ओशीन जोशी सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की सूचना पर थाना सल्ट पुलिस व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सराईखेत रोड कटपतिया तिराहा पर रात्रि चैकिंग के दौरान त्रिलोक बिष्ट उर्फ बबलू (34 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम बेल्टी, भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा, भूपेन्द्र सिंह (31 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, निवासी बाड़ीकोट, भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा को वाहन संख्या- यू0के0 01 टी0ए0-3891 कार में कुल 22.225 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार को सीज किया गया। बरामद गांजे की कीमत 3,33,375 रुपये आंकी गई है।
मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्तगण सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर भिकियासैंण की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गए। इनका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, थाना सल्ट
आरक्षी देवेन्द्र सिंह, थाना सल्ट
आरक्षी भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
आरक्षी मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती का एंबुलेंस में हुआ प्रसव
Next: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, ईसी ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.