Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, ईसी ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
  • अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, ईसी ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

RNS INDIA NEWS 11/01/2023
Imran Khan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इमरान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी हो गया है। इमरान खान के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट अवमानना के एक मामले में जारी हुआ है।
पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन की चार सदस्यीय पीठ ने यह वारंट जारी किया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए निसार दुरानी की अगुवाई में चार सदस्यीय बेंच ने अपना फैसला सुनाया। पीठ ने इमरान खान के अलावा इस मामले पर असद उमर, फवाद चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। पूर्व पीएम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद इस मामले की सुनवाई 17 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है।
बता दें, इलेक्शन कमीशन ने पिछले साल पीटीआई के शीर्ष नेताओं को मानहानी का नोटिस जारी किया था। इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि इमरान खान और पीटीआई के बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग और अध्यक्ष के बारे में अपनी रैलियों-मीडिया में बेहद अपमानजनक बातें कही थीं। पीटीआई के नेताओं ने आयोग में इस केस में छूट देने का आग्रह किया था लेकिन कमीशन ने उनकी अपील खारिज कर दी। आयोग ने सभी नेताओं को 17 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले आयोग ने 3 जनवरी तर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: कार से 3.33 लाख के गांजे की तस्करी कर रहे 02 सप्लायर पुलिस ने दबोचे
Next: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के थिंक टैंक के पास मिले गुप्त दस्तावेज, एक्शन में न्याय विभाग

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.