Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल की हुई बैठक
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल की हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-12 at 3.48.21 PM

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० इला साह की अध्यक्षता में एक बैठक पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से हुई। जिसमें आगामी 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पादित करने, वार्षिकोत्सव समारोह के आयोजन, नामांकन, आम सभा आदि की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से छात्रसंघ चुनाव आयोजित किये जायेंगे। इस चुनाव में शिक्षक, शिक्षणेत्तर बंधुओं का सहयोग लिया जाएगा। प्रो साह ने बताया कि 2019 में छात्रसंघ चुनावों को लेकर जो नियम कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा तय किये गए थे, उनको ही आधार बनाकर चुनाव आयोजित होंगे। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के पालन किया जाएगा तथा परिसर में छात्र संघ चुनाव में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशाशन की मदद ली जाएगी। इस संबंध में अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक से एक शिष्टमंडल मिलेगा।
बैठक में परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट और कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत भी आमन्त्रित रहे। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनावों को लेकर व्यवस्थित ढंग से आयोजित होंगे और सभी का सहयोग लिया जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां पुख्ता होंगी।
बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के डॉ गीता खोलिया, प्रो इला बिष्ट,,डॉ दीपक, डॉ दीपक टम्टा, डॉ संजीव आर्या, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ संदीप कुमार, डॉ योगेश मैनाली, प्रकाश भट्ट, गुलाब राम उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात्रि प्रवास हेतु रखटाड़ पहुंची देव छड़ी
Next: हिमालयन हॉस्पिटल में नए इमरजेंसी भवन का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.