Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेंशन से फिर अंशदान कटौती पर चढ़ा पारा
  • देहरादून

पेंशन से फिर अंशदान कटौती पर चढ़ा पारा

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड के नवीनीकरण के नाम पर जून की मासिक पेंशन से फिर अंशदान कटौती पर नाराजगी जतायी है। चेताया कि पहले के पांच महीने समेत अभी हुई अंशदान कटौती को जल्द वापस नहीं किया तो पेंशनर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रविवार को मुनिकीरेती-ढालवाला स्थित कार्यालय में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक संगठन अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। गोल्डन कार्ड के नवीनीकरण के नाम पर पेंशन से अंशदान कटौती पर नाराजगी जताते हुए पेंशनरों ने कहा कि पहले मई 2022 में कार्ड नवीनीकरण के लिए छह महीने की जगह 11 माह के अंशदान की कटौती की गई थी। आपत्ति जताने पर पांच महीने के अंशदान कटौती को पेंशन में समायोजित करने का आश्वासन दिया गया था। पहली की गई अतिरिक्त अंशदान कटौती को समायोजित करने की बजाय पेंशन से जून महीने में फिर अंशदान की कटौती कर ली गई। पेंशनरों ने एक स्वर में निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी उत्तराखंड से पेंशन से अंशदान के रुप में की गई अतिरिक्त कटौती को वापस करने की मांग उठाई गई। संगठन मंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड के नवीनीकरण के बाद ही अस्पताल में उपचार की सुविधा मिलेगी। नवीनीकरण की आड़ में सेवानिवृत्त कर्मियों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। मौके पर कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, शीला रतूड़ी, निर्मला नेगी, एसडी उनियाल, प्रेम लाल उनियाल, सीडी पैन्यूली, गोपाल खंडूड़ी, एसएस असवाल, जीएस सुरियाल, पीबी थापा, डीपी बिजल्वाण, एसएस रावत, देवेंद्र जोशी, आरएम नौटियाल, आरएस भंडारी, सीएस बिष्ट, प्रेम दत्त डिमरी, आरपी रयाल, डीपी वेदवाल, केके वर्मा, डीबी रतूड़ी, एमएस बुटोला, ओमप्रकाश थपलियाल,एपी पैन्यूली, एमपी गैरोला, रामेश्वरदयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: येलो अलर्ट के बीच सोमवार से शुरू होगी श्रीखंड महादेव की यात्रा
Next: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.