Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • येलो अलर्ट के बीच सोमवार से शुरू होगी श्रीखंड महादेव की यात्रा
  • हिमाचल प्रदेश

येलो अलर्ट के बीच सोमवार से शुरू होगी श्रीखंड महादेव की यात्रा

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश में बारिश के येलो अलर्ट के बीच 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की पवित्र और रोमांचकारी यात्रा सोमवार से हर-हर महादेव के जयघोषों से विधिवत शुरू होगी। निरमंड के सिंहगाड़ में पहले बेस कैंप में श्रद्धालु सुबह 5:00 से शाम 7:00 बजे तक ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रशासन की निगरानी और रेस्क्यू टीम के साथ सुबह पहला जत्था रवाना होगा। वहीं, भोले के दीदार के लिए 32 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़ने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है।
24 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में प्रशासन ने बारिश, सुरक्षा, टेंटों में रहने की पुख्ता व्यवस्था की है। बिना पंजीकरण किसी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रति श्रद्धालु पंजीकरण शुल्क 200 रुपये अदा करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण https://shrikhandyatra.hp.gov.in पर होगा। अनफिट और 18 साल से कम और 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों की यात्रा पर रोक लगाई है।
सुबह 5:00 से पहले और शाम 4:00 बजे के बाद बेस कैंप सिंहगाड़ से यात्रा करने पर रोक रहेगी। पार्वतीबाग से दोपहर 12:00 बजे के बाद कोई भी श्रद्धालु आगे नहीं जाने दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को अपने साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। सिंहगाड़ में सभी श्रद्धालुओं को मेडिकल जांच के बाद ही छोड़ा जाएगा। उधर, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग देने की अपील की है।

ये हैं पांच बेस कैंप
सिंहगाड़, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी और पार्वतीबाग में बेस कैंप बनाए गए हैं। करीब 130 कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। सभी बेस कैंपों में सेक्टर मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, पुलिस, होमगार्ड जवानों के अलावा रेस्क्यू टीम हर आपात स्थिति में निपटने के लिए तैयार रहेगी।

इसका रखें ध्यान
– अकेले यात्रा न करें, केवल साथियों के साथ ही यात्रा करें
– चढ़ाई धीरे-धीरे चढ़ें और सांस फूलने पर रुक कर आराम करें
– छाता, गर्म कपड़े, गर्म जूते, टॉर्च, डंडा अपने साथ अवश्य लाएं

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 जुलाई
Next: पेंशन से फिर अंशदान कटौती पर चढ़ा पारा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.