Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएम मोदी से मिले सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

उत्तराखंड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित करने की मांग

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दवा निर्माण सेक्टर में हो रही ग्रोथ के आधार पर उत्तराखंड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित करने की मांग की है। गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मांग को रखा। साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून, 2022 के आगे भी जारी रखने का अनुरेाध किया है।

आज दोपहर सीएम ने पीएम से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के फार्मास्यूटिकल हब के रूप में उभर रहा है। देश की कुल 20 फीसदी दवाएं उत्तराखंड में ही बनती हैं। राज्य में स्थापित 03 प्रमुख औद्योगिक संकुलों यथा-देहरादून, हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में 300 से अधिक फार्मास्यूटिकल निर्माण इकाईयां स्थापित हैं जो 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहीं है। फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की शाखा उत्तराखंड में स्थापित करने की मांग रखते हुए सीएम ने कहा कि इसक लिए जरूर जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। सीएम ने पिथौरागढ़ में एयरस्ट्रिप से फिक्सडविंग (वायुयान ) हवाई सेवा शुरू करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने, कुमांऊ के पौराणिक मन्दिरों को जोड़ने की मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन को मंजूरी देने की गुजारिश की। सीएम ने पीएम से लोहाघाट के समीप स्थित मायावती आश्रम आने का निमंत्रण भी दिया।

टीएचडीसी में 25 फीसदी भागीदारी उत्तराखंड को मिले
सीएम ने पीएम को बताया कि टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड भारत सरकार की 75 और यूपी सरकार की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत यूपी विभाजन की तारीख तक टीएचडीसी में हुए पूंजीगत निवेश के आधार पर यह उत्तराखंड को मिलना चाहिए। टीएचडीसी का मुख्यालय व करीब 70 प्रतिशत परियोजनाऐं उत्तराखण्ड राज्य में ही स्थित है। इस समय इस पर सुप्रीम कोर्ट में भी केस विचाराधीन है। सीएम ने अनुरोध किया कि टीएचडीसी इक्विटी शेयर धारिता में यूपी की 25 प्रतिशत अंशधारिता को उत्तराखंड को दिलाने में केंद्र सरकार सहयोग करे।
पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से उत्तराखंड स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास कर रहा है। उनकी अपेक्षा अनुसार वर्ष 2025 में राज्य के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि
Next: अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 900 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.