Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 900 से ज्यादा लोगों की हुई मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 900 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

काबुल। अफगानिस्तान के दो पूर्वी प्रांतों में बुधवार तडक़े आए भूकंप से तबाही मच गई है। यहां इस भयानक भूपंक की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढक़र 920 हो गई है। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के उप राज्य मंत्री, मौलवी शरफुद्दीन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि भूकंप में 920 लोग मारे गए।
पक्तिका प्रांत के बरमल, जि़रुक, नाका और गया जिलों से हताहतों की संख्या बताई गई। पड़ोसी प्रांतों और काबुल से प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर और बचाव दल पहुंच गए हैं। गयान जिला पक्तिका में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र था, यहां भूकंप ने क्षेत्र में कई घरों को नष्ट और क्षतिग्रस्त कर दिया और पक्तिका में जमीन खिसक गई। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दर्जनों लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
भूकंप के झटके पहाड़ी इलाकों में आ गए और अधिकारियों ने जीवन रक्षक उपकरणों और चिकित्सा कर्मियों के साथ सात हेलीकॉप्टरों को इलाके के लिए रवाना कर दिया, जबकि चिकित्सा और बचाव दल भी प्रभावित इलाकों के रास्ते में थे। भूकंप के कुछ घंटे बाद, कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने बुधवार सुबह एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने भूकंप के बाद जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है और अपने रिश्तेदारों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बैठक ने सभी संबंधित एजेंसियों को तुरंत मौके पर पहुंचने का आदेश दिया है। प्रभावित लोगों के जीवन को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करें। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, खोस्त से 44 किमी दक्षिण-पश्चिम में भूकंप की तीव्रता करीब 6 मापी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी
Next: अल्मोड़ा: पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.