Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर तेज होगा आंदोलन
  • देहरादून

दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर तेज होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 19/06/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण की बहाली के लिए कचहरी स्थित शहीद स्मारक में आयोजित संयुक्त बैठक में आंदोलनकारी संगठनों को आंदोलन को तेजर करने की रणनीति बनाई। इसके तहत आगामी 23 जून को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 26 जून को गांधी पार्क में बृहद धरना प्रदर्शन होगा। विधायकों व सांसदों के पास जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में राज्य आंदोलनकारी क्रान्ति कुकरेती ने सभी संगठनों से सहयोग मांगा और एकजुटता का आवाह्न किया। बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में आरपार की तैयारियों के साथ आंदोलन को तेज किया जाएगा। आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने कहा कि अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। जयदीप सकलानी ने भाजपा एवम कांग्रेसी विधायकों को घेरने का सुझाव दिया। बैठक को केशव उनियाल , वीरेंद्र रावत, यशवंत रावत, पान सिंह नेगी, दीवान सिंह धामी, बलवंत भाटिया, होशियार सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट, द्वारिका बिष्ट, सुलोचना भट्ट, ललित जोशी, भानु रावत, प्रदीप कुकरेती, अम्बुज शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, सुनील जुयाल, विनोद अग्रवाल, कुलदीप रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, प्रभात गडरिया, बलवीर सिंह नेगी, शिवप्रसाद, पंकज रावत, राजेंद्र नेगी, विजय प्रताप मल्ल, आशीष उनियाल, रुकुम पोखरियाल, सुरेंद्र सिंह सजवान, विक्रम भंडारी, दिवाकर उनियाल, अरुण थपलियाल, बलवीर सिंह, हरीश पंत, शैलेंद्र राणा ने संबोधित किया। वहीं रविवार को 19 वें दिन भी राज्य आंदोलनकारियों का धरना जारी रहा। जिसमें लोकबहादुर थापा, आशीष चौहान क्रमिक अनशन में बैठे। धरने में सूर्यकांत बमराडा, जगदीश चंद्र पंत, रामकिशन, अनुराग भट्ट, अश्वनी उपाध्याय, ओम रतूड़ी, लक्ष्मी कंडवाल, जुगल किशोर, विमला भांगड़ा, पुष्पलता सिलमाना, संतोष सिंह रावत, मान सिंह पंवार, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी बिष्ट, रामेश्वरी रावत, भुवनेश्वर बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने जीते 19 पदक
Next: एक जुलाई को दून में निकलेगी 25 वीं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.