Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक जुलाई को दून में निकलेगी 25 वीं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • देहरादून

एक जुलाई को दून में निकलेगी 25 वीं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 19/06/2022
rns featured image new

देहरादून। श्री श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा श्री गुंडिचा आयोजन समिति, ओड़िया समाज व श्री राम मंदिर समिति दीपलोक द्वारा श्री राम मंदिर में आगामी 1 जुलाई को निकलने वाली श्री श्री जगन्नाथ जी गुडिंचा 25 वीं रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
पंडित सुभाष चंद्र सतपति ने बैठक में आए हुए सदस्यों की सर्वसम्मति से रथ यात्रा के संयोजक के रूप में पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल के संजय कुमार गर्ग का चयन किया। उन्हें मुख्य संचालन की सेवा भी सेवा दल को प्रदान की। इस वर्ष भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी की 25 वीं रथ यात्रा 1 जुलाई को श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर किशन नगर चौक राधे कृष्ण मंदिर पहुंचेगी। जो प्रतीक रुप में श्री श्री जगन्नाथ की मौसी का घर कहा जाता है। वहां प्रभु के स्वरूप की पूजा अर्चना व आरती होगी। इसके पश्चात यात्रा घंटाघर से घूम कर वापस श्री राम मंदिर दीप लोक पहुंचेगी। कुछ अन्य परम्पराओं को पूरा कर मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद भोग का भंडारा होगा। मौके पर श्री शनि सेना, महाकाल के दीवाने, श्री श्याम प्रेमी, श्री शाकंभरी सेवा समिति, अग्रवाल समाज, देव ब्राह्मण समिति, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्याम सुंदर मंदिर, भवन कालिका मंदिर समेत श्रीराम मंदिर समिति अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मंत्री अनिल बांगा, सूर्यकांत धस्माना, मंत्री उत्सव मंत्री जेएस चुग, डा.कृष्ण अवतार, सीमा अवतार, सुनील कुमार अग्रवाल, बालेश कुमार गुप्ता, एलडी आहूजा, मदन लाल अरोड़ा, नारायण दास, आरके गुप्ता, एसके गांधी, एसके गुप्ता, बीना बिष्ट, मीनाक्षी गोदियाल, निवेदिता पांडा, बेनी माधव त्रिपाठी, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर तेज होगा आंदोलन
Next: सेना में अस्थाई भर्ती के खिलाफ यूकेडी करेगा प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.