Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • केन विलियमसन नहीं खेलेंगे टी-20 सीरीज
  • खेल

केन विलियमसन नहीं खेलेंगे टी-20 सीरीज

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल खेलने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज नहीं खेलेंगे और वह इस दौरे मपर खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर फोकस करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की है। उनकी गैर मौजूदगी में टी20 टीम की कमान सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी को दी गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है, जबकि 25 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। जयपुर में न्यूजीलैंड का टेस्ट स्पेशलिस्ट ग्रुप पहले ही पहुंच चुका है और विलियमसन भी इसका हिस्सा होंगे। ऐसे में टिम साउदी टीम की कमान संभालेंगे। काइल जेमीसन, डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप और मिचेल सैंटनर टी20 और टेस्ट दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड टी20 स्क्वॉड
टॉड एस्ले, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्गुसन, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरेल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, टिम साउदी।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वॉड
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, काइल जेमीसन, टॉम लाथम, डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, विल समरविल, टिम साउदी, रोस टेलर, नील वैगनर, विल यंग।
भारत की बात करें तो टी20 टीम की कमान अब रोहित शर्मा को सौंप दी गई है। विराट कोहली टी20 सीरीज और पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। उनको आराम दिया गया है। रोहित टी20 इंटरनैशनल सीरीज में कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे कप्तान और चेतेश्वर पुजारा उप-कप्तान होंगे, जबकि दूसरे टेस्ट में विराट टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम में वापसी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनमंच 21 नवम्बर को परवाणू में
Next: दुर्घटना में लापता तीसरे व्यक्ति का शव 34 घंटे बाद मिला

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.