Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों की जांच के लिए गठित पांच सदस्य निगरानी समिति की अध्यक्षता करेंगी. सरकार ने इस समिति की नियुक्त की है जो अगले एक महीने तक डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के काम को भी देखेगी. पैनल के अन्य सदस्यों में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और मिशन ओलंपिक सेल की सदस्य तृप्ति मुरगुंडे, टॉप्स के पूर्व सीईओ राजगोपालन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) की पूर्व कार्यकारी निदेशक (टीम) राधिका श्रीमन शामिल हैं.
इस पैनल के गठन की घोषणा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को की. विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित देश के चोटी के पहलवानों के डब्ल्यूएफआई और शरण के खिलाफ तीन दिन तक चले धरने के बाद ठाकुर ने शनिवार को समिति गठित करने का फैसला किया था.शुक्रवार देर रात ठाकुर के साथ दूसरे दौर की मैराथन बैठक के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. ठाकुर ने कहा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष अपने कार्यों का निर्वहन नहीं करेंगे और डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के कार्यों से दूर रहेंगे. डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के कार्यों को निगरानी समिति पूर्व निर्धारित समय तक देखेगी और डब्ल्यूएफआई तथा उसके प्रमुख के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच भी करेगी.
उन्होंने कहा कि निगरानी समिति की अध्यक्ष विश्व चैंपियन मेरीकॉम होंगी. उनके साथ योगेश्वर दत्त, एमओसी सदस्य और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तृप्ति मुरगुंडे, टॉप्स के पूर्व सीईओ राजगोपालन और साइ की पूर्व कार्यकारी निदेशक टीम राधिका श्रीमन भी समिति का हिस्सा होंगे. खेल मंत्री ने कहा कि अगले एक महीने में यह समिति सभी हितधारकों से बात करके यौन उत्पीडऩ और अन्य आरोपों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. तब तक डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के फैसले और कार्यों का निर्वहन भी यह समिति करेगी.
मेरीकॉम और योगेश्वर डब्ल्यूएफआई के खिलाफ यौन उत्पीडऩ और भ्रष्टचार के आरोपों की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति का भी हिस्सा हैं. आईओए के पैनल में मेरीकॉम और योगेश्वर के अलावा तीरंदाज डोला बनर्जी और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष और आईओए कोषाध्यक्ष सहदेव यादव भी शामिल हैं. समिति के अन्य सदस्य अधिवक्ता तालिश रे और श्लोक चंद्रा तथा आईओए की उपाध्यक्ष अलकनंदा अशोक हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जल्द करेगी प्रदेश कार्य समिति सदस्यों का ऐलान
Next: राशिफल 25 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.