
नैनीताल(आरएनएस)। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली में जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शुभारंभ विधायक सरिता आर्या व ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने किया। इस दौरान पेयजल, सड़क, सिंचाई, सीसी मार्ग, विद्युत, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़ी 42 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, खाद्य, श्रम, उरेडा और रीप परियोजना समेत विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने कहा, कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति के घर के निकट तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उनका शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग ने तीन महिलाओं को सीएम महालक्ष्मी किट दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 50 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दा वितरित की।
14 वर्षीय बालिका को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया गया। जनप्रतिनिधियों ने उल्गौर मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति, पुराने बिजली के पोल बदलने, गांवों में सोलर लाइट लगाने, सीसी एवं पैदल मार्गों की मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालय भवन की छत की मरम्मत व गुलदार और बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई। विधायक सरिता आर्य ने वन विभाग को जल्द पिंजरा लगाने व संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के देर में पहुंचने पर नैनीताल विधायक ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों पर कार्यवाही के आदेश दिए। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट, उपप्रधान त्रिभुवन बिष्ट, तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, डीडीओ संतोष पंत, बीडीओ पंकज जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
