Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना में लापता तीसरे व्यक्ति का शव 34 घंटे बाद मिला
  • उत्तराखंड

दुर्घटना में लापता तीसरे व्यक्ति का शव 34 घंटे बाद मिला

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
default featured image

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर हुई दुर्घटना में लापता तीसरे व्यक्ति का शव भी 34 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मिल गया है। बीच पहाड़ में युवक का शव फंसा हुआ था। आईटीबीपी के जवानों ने जान जोखिम में डालकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह शव को निकाला। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
मंगलवार को पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ के साथ ही लापता युवक घिघरानी निवासी सुरेन्द्र सिंह मेहता (34) पुत्र चंद्र सिंह मेहता की खोजबीन के लिए आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त तौर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान टीम को गहरी खाई में एक पहाड़ी पर शव दिखाई दिया, लेकिन शव तक पहुंचना रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती भरा रहा। पहाड़ी से नीचे भी गहरी खाई थी। इस पर आईटीबीपी के जवानों ने साहस दिखाते हुए कमान अपने हाथ ली। रस्सियों की मदद से किसी तरह जवान पहाड़ी पर चढ़े और शव को नीचे उतारा। शव मिलने के बाद भी रेस्क्यू टीम की मुश्किलें कम नहीं हुई। गहरी खाई से शव को सड़क तक पहुंचाने में भी रेस्क्यू टीम को काफी पसीना बहाना पड़ा। जंगल के बीच स्टेचर में शव बांधकर रेस्क्यू टीम ने तीन घंटे से अधिक समय लगा। बीते रोज मिले दोनों शवों का परिजनों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार किया।
रात भर चला रेस्क्यू अभियान
लापता युवक की खोजबीन के लिए सोमवार रात भर रेस्क्यू टीम ने जंगलों की खाक छानी। प्रभारी तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में टीम खोजबीन में जुटी रही। फायर कर्मी नरेश जोशी और एसडीआरएफ के दीपक कापड़ी ने रात भर युवकों को खोजते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
प्रभारी तहसीलदार स्वयं स्टेचर पकड़ शव सड़क तक लाए
सड़क दुर्घटना में लापता युवक की खोजबीन में प्रभारी तहसीलदार पंकज चंदोला रेस्क्यू टीम के साथ शुरू हो आखिरी तक डटे रहे। घटना की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे देर रात तक रेस्क्यू टीम के साथ लापता युवक की खोजबीन में डटे रहे। वहीं सोमवार को शव मिलने के बाद उन्होंने स्वंय स्टेचर पकड़कर शव सड़क तक पहुंचाया।
परिवार में मचा कोहराम
युवक सुरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव मिलने की सूचना पाते पत्नी, माता-पिता बेसुध हो गए। जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बच्चे हैं। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
वाहन चालकों ने निधन पर जताया शोक
पूर्व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सौन के पुत्र नीरज सौन व चचरे भाई धीरज सौन व अन्य युवक सुरेंद्र सिंह मेहता के निधन पर वाहन चालकों ने शोक जताया है। मंगलवार को वाहन चालकों ने रोड़वेज के समीप एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर,गणेश जंग,नीरज जोशी,रविंद्र सिंह बिष्ट,गोपाल,राकेश,महेश,मुकेश सहित अन्य वाहन चालक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन विलियमसन नहीं खेलेंगे टी-20 सीरीज
Next: 34 रुपए से भी कम के शेयर ने बदली किस्मत, सालभर में निवेशक मालामाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.