Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023
rns featured image new

मुंबई। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई और भगवान को धन्यवाद दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने गोंडा स्थित अपने आवास पर अनुष्ठान किया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ अयोध्या गए।
हनुमान गढ़ी मंदिर से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा, “मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और मेरे खिलाफ कार्यवाही बंद करने के लिए मैं अदालत को धन्यवाद देता हूं।” आगे उन्होंने कहा, ”मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं। जब भी मैं मुसीबत में पड़ता हूं, भगवान हनुमान मेरी रक्षा करते हैं और मेरे रक्षक बन जाते हैं।”
नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे पहलवानों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है।”
सुप्रीम कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही चलाने से इनकार कर दिया। साथ ही पहलवानों को अपनी शिकायतों को दूर करने के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारी पहलवानों के शिकायत के आधार पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

अनुराग ठाकुर ने की आंदोलन वापस लेने की अपील
वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आंदोलन कर रहे पहलवानों से आंदोलन वापस लेने की अपील की है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी)’ के लोगो के लॉन्चिंग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चूंकि अब प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसलिए पहलवानों को अपना आंदोलन बंद कर देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 मई
Next: गुरुकुल में छात्र संघ चुनाव बहाल करने को प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.