Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • देहरादून

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में 20 बीघा गली नंबर 9 निवासी एक युवक ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सबको नीचे उतारा। क्षेत्र के नगर निगम पार्षद गुरविंदर सिंह ने बताया कि बापू ग्राम 20 बीघा गली नंबर नौ में संजय (35 वर्ष) अपनी मां के साथ रहता है। संजय अविवाहित है, शराब की लत होने के कारण अक्सर उसका मां के साथ झगड़ा होता है। शनिवार की सुबह संजय के घर की लाइट जली हुई थी, उसकी मां सुबह अक्सर घर के बाहर टहलती थी। मगर जब वह नजर नहीं आई तो पड़ोस में रहने वालों ने इसकी सूचना पार्षद को दी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब घर में कोई हलचल नजर नहीं आई तो पुलिस चौकी को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। संजय की मां घर पर नजर नहीं आई, कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस ने नागरिकों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर संजय पंखे की खूंटी से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि संजय कुछ काम नहीं करता था। उसका अक्सर इस बात को लेकर मां से झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। मां गुस्सा होकर अपना कुछ सामान लेकर अपने परिचित के यहां चली गई। सूचना पाकर वह अपने घर लौटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की शहीद स्थल कचहरी में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
Next: आईपीएल में सट्टा लगवा रहे बुकी समेत 8 व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.