Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में मृत वन दरोगा के परिजनों को 37.50 लाख मुआवजा
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में मृत वन दरोगा के परिजनों को 37.50 लाख मुआवजा

RNS INDIA NEWS 19/03/2026
rns featured image new

काशीपुर (आरएनएस)। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं द्वितीय अपर जिला जज रितेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वन दरोगा के परिजनों को 37.50 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। यह राशि संबंधित बीमा कंपनी द्वारा अदा की जाएगी।

अमानगढ़ रेंज में तैनात 57 वर्षीय वन दरोगा श्रीपाल उर्फ राम सिंह 12 जुलाई 2024 को ड्यूटी के दौरान काशीपुर-जसपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन चौकी मकोनिया जा रहे थे। रास्ते में राजा जी पेट्रोल पंप के पास लघुशंका के लिए रुकने के दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने थाना जसपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद मृतक की पत्नी और पुत्रों ने अधिवक्ता अब्दुल सलीम के माध्यम से क्लेम याचिका दायर की।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने मृतक की पत्नी, प्रत्यक्षदर्शी गवाह और क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ के साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। अदालत ने साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर माना कि हादसे से परिवार को गंभीर आर्थिक और मानसिक क्षति हुई है।

इस आधार पर न्यायालय ने बीमा कंपनी को मृतक के परिजनों को 37.50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद पेपर मिल में हाइड्रा लेकर घुसे चोर, पुलिस देखकर फरार
Next: सचिव लोनिवि ने किया शहर भर में सड़कों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.