Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिव लोनिवि ने किया शहर भर में सड़कों का निरीक्षण
  • देहरादून

सचिव लोनिवि ने किया शहर भर में सड़कों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 19/03/2026
rns featured image new

सड़क खुदाई के बाद मलबा छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
अधूरी मरम्मत पर सचिव की सख्ती, अब एक साथ नहीं मिलेगी खुदाई की अनुमति

 

देहरादून(आरएनएस)। दून की सड़कों की सुध लेने के लिए शासन और प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। सचिव लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) पंकज पांडेय ने शहर भर में सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि रोड कटिंग के बाद समय पर सड़क की मरम्मत और मलबे का निस्तारण न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं व एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार तड़के सचिव पंकज पांडेय और डीएम सविन बंसल ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण सुबह 6 बजे दिलाराम चौक से शुरू होकर हाथीबड़कला, कैनाल रोड, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, रिस्पना पुल, दून विश्वविद्यालय, आईएसबीटी, शिमला बाईपास और बल्लूपुर चौक तक चला। अधिकांश स्थानों पर कार्य संतोषजनक मिला, लेकिन कई जगहों पर सड़क की खुदाई के बाद मलबे के ढेर और अधूरी मरम्मत पाए जाने पर सचिव ने सख्त नाराजगी जाहिर की। जिस पर सचिव ने कार्रवाई के निर्देश दिए।अब एक साथ नहीं मिलेगी खुदाई की अनुमतिडीएम सविन बंसल ने बताया कि अब किसी भी एजेंसी को एक साथ पूरे शहर में खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुए निर्णय के अनुसार, अब एजेंसियों को केवल 2 या 3 स्थानों पर ही रोड कटिंग की अनुमति मिलेगी। 15 से 21 दिन की निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण होने और शपथ पत्र की शर्तों का पालन करने के बाद ही अगले कार्य की अनुमति दी जाएगी। शर्तों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, कुमकुम जोशी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में मृत वन दरोगा के परिजनों को 37.50 लाख मुआवजा
Next: आबकारी बकाया वसूली के लिए संपत्ति की द्वितीय नीलामी 23 मार्च को

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.