Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बंद पेपर मिल में हाइड्रा लेकर घुसे चोर, पुलिस देखकर फरार
  • ऊधम सिंह नगर

बंद पेपर मिल में हाइड्रा लेकर घुसे चोर, पुलिस देखकर फरार

RNS INDIA NEWS 19/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलभट्टा स्थित बंद पीएन पेपर मिल में चोरी के इरादे से हाइड्रा लेकर घुसे चोर पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गए। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को थाना पुलभट्टा में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र गश्त के दौरान ग्राम शंकर फार्म स्थित बंद पड़ी पीएन पेपर मिल के पावर हाउस के पास पहुंचे। यह मिल नीलाम हो चुकी है और वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक के नियंत्रण में है। मिल परिसर में पुराना लोहे का सामान पड़ा हुआ है। निरीक्षण के दौरान पुलिस को टूटी हुई दीवार के पास एक हाइड्रा क्रेन खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मिल के बाहर दो बाइक सवार खड़े थे और हाइड्रा अंदर मौजूद था। पुलिस की आहट मिलते ही सभी लोग भाग निकले। स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी समय से मिल से लोहे का सामान चोरी हो रहा है। चोरों ने अंदर आने-जाने के लिए दीवार तोड़कर रास्ता भी बना लिया है। उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि हाइड्रा को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिमटाखाल बेंड के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Next: सड़क हादसे में मृत वन दरोगा के परिजनों को 37.50 लाख मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.