Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • रीसेंट ट्रेंड्स इन सिस्टेमेटिक बायोलॉजी विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन हुआ
  • चमोली

रीसेंट ट्रेंड्स इन सिस्टेमेटिक बायोलॉजी विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को Þरीसेंट ट्रेंड्स इन सिस्टेमेटिक बायोलॉजी (वर्गीकरण विज्ञान की आधुनिक प्रवृत्तियां) विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार पांडेय कहा कि प्लांट टेक्सोनोमी प्लांट साइंस के आधारभूत विज्ञान में से है। जिसके बिना प्लांट साइंस के आधुनिक विज्ञान की वैधता नहीं है। क्योंकि आणविक स्तर पर अथवा ड्रग डेवलपमेंट क लिए भी हम तभी काम कर सकते हैं जब हमें किसी पौधे की ठीक-ठीक पहचान हो। अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री एवं जीव विज्ञान विभाग के प्रतिष्ठित ख्यातिप्राप्त प्रोफेसर डगलस एडवर्ड सोल्टिस ने जीवन इतिहास के वंशगत वृक्ष निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम चार्ल्स डाॢवन ने इस प्रकार के कार्य में रुचि दिखाई थी , तब से अब तक बहुत से जीवों के वंशगत इतिहास का अलग-अलग अध्ययन किया जा चुका है। परन्तु एक साथ एकीकृत डाटा, जो सभी प्लांट्स के इतिहास को एक साथ प्रर्दिशत करे, अब तक उपलब्ध नहीं है। इस दौरान बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर एनके दुबे, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. तारिक हुसैन, प्रसिद्ध लाइकेनोलॉजिस्ट डॉ. संजीवा नायका, एवं डॉ. प्रियंका अग्निहोत्री, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ महेंद्र सिंह चौहान , डॉ. कंचन सहगल , डॉ. अनिल कुमार , डा.ॅ हरिओम, डॉ. रेनू, डॉ. अंजलि रावत, डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान , डॉ. आरती रावत, डॉ. नन्द किशोर चमोला आदि ने भी विचार रखे । वेबिनार के आयोजक वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्क चार्ज सेवा को जोड़ते हुए पेंशन का लाभ दें
Next: फिसल कर खाई में गिरी बालिका, हायर सेंटर रेफर

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.