Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय का 16वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया
  • अल्मोड़ा

सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय का 16वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा का 16वां स्थापना दिवस रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के नेतृत्व में किया गया, जहां दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुधांशु नौटियाल ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संगठन के गौरवशाली इतिहास, त्याग और सेवा भावना को याद करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के जवान देश की सीमाओं के प्रहरी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों से अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड में जवानों और उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें लेमन रेस, बोरी दौड़, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर, जलेबी रेस, रस्साकशी और 100 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप कमांडेंट रविनंद झा, डॉ. पूजा फर्स्वाण, सहायक अभियंता नवजीत दास, सहायक कमांडेंट राजकुमार समेत अन्य अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के जाने हालचाल
Next: जल संरक्षण और स्वच्छता के संकल्प के साथ गंगनहर घाटों व सड़कों पर उतरे सैकड़ों सेवादार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.