Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जल संरक्षण और स्वच्छता के संकल्प के साथ गंगनहर घाटों व सड़कों पर उतरे सैकड़ों सेवादार
  • हरिद्वार

जल संरक्षण और स्वच्छता के संकल्प के साथ गंगनहर घाटों व सड़कों पर उतरे सैकड़ों सेवादार

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश लेकर रविवार सुबह गंगनहर के घाटों और सड़कों पर सैकड़ों सेवादारों ने श्रमदान किया। संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत आयोजित इस अभियान में पुरुषों, महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगर निगम पुल से गणेशपुर पुल तक सफाई कर स्वच्छ जल, स्वच्छ समाज का संकल्प दोहराया। सेवादारों ने गंगनहर घाटों के साथ ही गंगनहर पटरी को भी चकाचक कर दिया। रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के तहत शहर के रविदास घाट, लक्ष्मी नारायण घाट सहित प्रमुख घाटों, सड़कों और पार्कों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशन में देशभर में सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित किया गया। रुड़की ब्रांच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवानपुर और नन्हेड़ा अनंतपुर क्षेत्र से आए सेवादारों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हाथों में सफाई उपकरण लेकर सेवादारों ने घाटों से कूड़ा-करकट हटाया और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया। अभियान के दौरान मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट व नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने पहुंचकर सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता आज की बड़ी आवश्यकता है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मिशन के हरभजन सिंह व सागर कुकडेजा ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत वर्ष 2023 में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से की गई थी। इस पहल का मकसद नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ जल से ही स्वच्छ समाज और स्वस्थ भविष्य का निर्माण संभव है। अभियान के बाद गंगनहर के सभी घाट व गंगनहर पटरी चकाचक नजर आई। अभियान नगर निगम पुल से शुरू होकर गणेशपुर पुल तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय का 16वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया
Next: सड़कों पर हुड़दंग करने में 10 छात्र गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.