Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यूकेडी ने निकाली रैली, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
  • चमोली

यूकेडी ने निकाली रैली, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

RNS INDIA NEWS 15/02/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश के जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को उलझाए रखने का आरोप लगाते हुए बाजार में रैली निकालकर जनसभा की। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने और सरकार बनाने का दावा किया। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे से मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। बस स्टैंड पर आयोजित सभा में नेगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश में शासन किया लेकिन 25 वर्ष बाद भी स्थायी राजधानी का निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ी क्षेत्रों में डाकघरों तक में बाहरी राज्यों के कर्मियों की नियुक्ति की जा रही है व विकास के नाम पर शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। प्रदेश में बढ़ती हत्याओं को उन्होंने लचर कानून व्यवस्था का परिणाम बताया। नेगी ने कहा कि यूकेडी सत्ता परिवर्तन के लिए सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाकर रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन रोकने का काम करेगी। इस अवसर पर संगठन मंत्री जमन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष माही चमोला, कुलदीप रावत, राहुल नेगी, मन्नू नेगी और दर्शन रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबे समय तक सहमति से बने संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट
Next: सतपुली मल्ली के पास हाईवे पर आया बोल्डर, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.