Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-22 at 13.47.26_11zon

अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित सिमकनी मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बाबा ने की, जबकि विभिन्न वक्ताओं ने समाज संगठन, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत देवभूमि सांस्कृतिक समिति, अल्मोड़ा और संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। हास्य कलाकार मोहन दा और अमित भट्ट के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। नारायण थापा और पीरूल संस्था की ओर से प्रस्तुत छोलिया नृत्य ने विशेष आकर्षण बटोरा। इस आयोजन में मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज और त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति का भी सहयोग रहा। विद्या भारती के शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया। अंत में मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से मनोज सनवाल और अजीत पवार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। आयोजन के समापन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सम्मेलन से पूर्व युवाओं द्वारा बाइक रैली व रंगारंग सांस्कृतिक झांकी भी निकल गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व दर्जाधारी ​गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, अमित साह मोनू, दीपक पांडे, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, ​कैलाश गुरुरानी समेत कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में शिक्षा निदेशक पर हमले से नही थम रहा शिक्षकों में आक्रोश 
Next: चौखुटिया में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के जाने हालचाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.