Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर: अवैध कब्जों पर चला पालिका का बुलडोज़र
  • बागेश्वर

बागेश्वर: अवैध कब्जों पर चला पालिका का बुलडोज़र

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
rns featured image new

बागेश्वर। अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाने के खिलाफ पालिका सख्त हो गई है। पालिका ने अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाया। ट्रामा सेंटर की तरफ से लगभग 10 कच्चे और पक्के दुकानों पर बुल्डोजर चला और उन्हें हटा दिया गया। श्रीनौला पहुंचने पर लोगों के विरोध के कारण अतिक्रमण पर ब्रेक लगा। फड़ व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पहले पालिका से उन्हें दुकान आवंटित करने और फिर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। शनिवार को नगर पालिका बुल्डोजर लेकर अस्पताल रोड पर पहुंच गई। एक सप्ताह पूर्व 20 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे। उनसे सामान हटाने और दुकान खाली करने को कहा गया। लेकिन वह धड़ल्ले से काम कर रहे थे। अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने गई टीम ने ट्रामा सेंटर की तरफ से लगभग सात फड़ हटा दिए। जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। टीम से तीखी नोकझोंक हुई। फड़ व्यापारियों ने कहा कि वह कई वर्षों से यहां फड़ लगा रहे हैं। पालिका को प्रतिदिन 20 से 50 रुपये शुल्क भी दे रहे हैं। उन्हें पालिका के माध्यम से बैंकों से ऋण भी मिला है। जिसका ब्याज और किश्त जमा करने के लिए उन्हें रोज काम करना है। फड़ हटने से उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ेगा। यहां पहुंचे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि वह एक भी फड़ को हटने नहीं देंगे। जिन लोगों ने सड़क पर कब्जा किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। फड़ ऐसोसिएशन के अध्यक्ष किशन राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, भीम कुमार, सभासद धीरेंद्र परिहार, राहुल साह आदि ने पालिका से फड़ वालों के लिए अन्य जगह व्यवस्था करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: एसओजी/एएनटीएफ टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार से पकड़ा शराब का जखीरा
Next: पिथौरागढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगी नौकरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.