Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। विशेष पर्यावरण संरक्षण काल के अंतर्गत छाती और मनकोट क्षेत्र में हरियाली महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। देवकी लघु वाटिका, मंडलसेरा के तत्वावधान में वन विभाग और भारतीय रेड क्रॉस बागेश्वर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने व्यापक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान चंदन, रुद्राक्ष, जामुन, काफल, आंवला, च्यूरा, तेजपत्ता, नींबू, बॉटल ब्रश, मोरपंखी, रिंगाल और बांस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के संयोजक वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि पहाड़ों में चाल-खाल बनाने की परंपरा जल संरक्षण की अनूठी व्यवस्था रही है। इससे वर्षा जल का संचयन होता है, वन्यजीवों को पानी मिलता है और पौधों को पर्याप्त नमी भी मिलती है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पौधारोपण के साथ ही चाल-खाल का निर्माण भी किया गया।उन्होंने बताया कि काँडा सड़क चौड़ीकरण कार्य को देखते हुए सड़क के दोनों ओर बांस, रिंगाल तथा फलदार और चारा प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत हरियाली महोत्सव से की गई है। उनका कहना था कि सड़क चौड़ीकरण के बाद इन पौधों से भूस्खलन की आशंका कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान छाती नंदा बल्लभ चौबे, ग्राम प्रधान मनकोट वैजयंती पांडे, भारतीय रेड क्रॉस बागेश्वर के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेकर हरियाली महोत्सव को जनभागीदारी का प्रेरक अभियान बनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानान्तरण के लिए 15 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन
Next: धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
  • उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोकसंस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम
  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.