Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: एसओजी/एएनटीएफ टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार से पकड़ा शराब का जखीरा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: एसओजी/एएनटीएफ टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार से पकड़ा शराब का जखीरा

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-18 at 1.11.01 PM

एस-प्रेसो कार से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 01 शराब तस्कर गिरफ्तार; कार सीज


अल्मोड़ा। एसओजी/एएनटीएफ टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी मात्रा में तस्करी हो रही शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। अल्मोड़ा एसएसपी रचिता जुयाल द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेंटों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च, शुक्रवार की रात्रि जनपद की एसओजी/एएनटीएफ टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान ग्राम चौसली में निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास बिना नम्बर के वाहन कार S-Presso की तलाशी लेने पर कार चालक रवि आर्या के कब्जे से 35 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त रवि आर्या (43 वर्ष) पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम चापड़, पो0 मौना, थाना भवाली, जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार को सीज कर कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद शराब की कीमत दो लाख, अड़सठ हजार, आठ सौ रुपये आंकी गई है।
मामले के सम्बन्ध में प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा बताया कि अभियुक्त रवि आर्या अल्मोड़ा से भारी मात्रा में शराब क्रय कर ऊँचे दामों में बेचकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल की ओर ले जा रहा था, जिसे चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रभारी चौकी बेस, उपनिरीक्षक सुनील धानिक, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा, कांस्टेबल मौ0 यामीन, कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा से और कांस्टेबल केशव भौत, होमगार्ड मनोज सिंह, होमगार्ड महिपाल सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Next: बागेश्वर: अवैध कब्जों पर चला पालिका का बुलडोज़र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.