Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 2 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी
  • हरिद्वार

2 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

एसआईटी की जांच में 2 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। दोनों मुन्नाभाई एक दशक से भी अधिक समय से खानपुर ब्लॉक, रुडकी के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे थे। एसआईटी रिपोर्ट के बाद विभाग ने दोनों को बर्खास्त कर दिया है। उप शिक्षाधिकारी खानपुर ने इनके खिलाफ तहरीर भी खानपुर थाने में दे दी है। सरकार के आदेश पर पुलिस की एक एसआईटी प्रदेश भर के राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात सरकारी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है। अभी तक लक्सर और खानपुर में 10 से अधिक शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जा चुके हैं। विभाग इन पर कार्रवाई भी कर चुका है। पिछले दिनों खानपुर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय करणपुर में तैनात सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार और राजकीय प्राथमिक स्कूल शेरपुर बेला के सहायक अध्यापक अशोक कुमार के प्रमाण पत्र भी एसआईटी जांच में फर्जी पाए गए थे। एसआइटी के इसकी रिपोर्ट हरिद्वार जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को भेजी थी। लेकिन विभाग को रिपोर्ट मिलने के पहले ही दोनों शिक्षक ड्यूटी से लापता हो गए थे। जिला शिक्षाधिकारी ने अपना पक्ष रखने के लिए दोनों अध्यापकों को नोटिस भेजे, लेकिन नोटिस उनके पते से वापस आ गए। इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए भूपेंद्र कुमार मार्च 2010 में लगे थे, जबकि अशोक कुमार जनवरी 2007 से बतौर सरकारी शिक्षक पढ़ा रहे थे। अब विभाग दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। खानपुर की उप शिक्षाधिकारी दीप्ति यादव ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। उधर एसओ पीडी भट्ट का कहना है कि मामले की प्रारंभिक जांच के लिए शिक्षा विभाग से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज मिलने पर उनका अध्ययन करके मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर की मारपीट
Next: चौकीदार को बंधक बनाकर मशरूम फैक्ट्री का सामान लूटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.