Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छह माह में अलग अंदाज में नजर आएगा सुमन पार्क
  • टिहरी

छह माह में अलग अंदाज में नजर आएगा सुमन पार्क

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नई टिहरी का ऐतिहासिक सुमन पार्क जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके लिए छह माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करीब एक करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से सुमन पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नई टिहरी शहर के बीचोंबीच स्थित सुमन पार्क अमर शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति में टीएचडीसी की ओर से शहर की स्थापना के दौरान बनाया गया था। तब से यह शहर की मुख्य पहचान है। इसी स्थल से शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाता है, लेकिन समय के साथ इस पार्क की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए व्यापारमंडल, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन आवाज उठाते रहे हैं। अब जिला विकास प्राधिकरण ने सुमन पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योजना बनाई है। डीडीए के सहायक अभियंता पंकज पाठक ने बताया कि सुमन पार्क में विभिन्न मरम्मत, सौंदर्यीकरण के कार्य इसी माह से शुरू हो गए हैं। पार्क में लगे जिम उपकरण, बेंच सहित अन्य गैर जरूरी चीजों को हटाया जा रहा है। इसके बाद यहां फाउंटेन, झूले, टाइल्स, पेंटिंग, ब्यूटिफिकेशन के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में घास भी बिछाई जाएगी, ताकि पर्यटक व स्थानीय लोग यहां पर बैठ सकें। योगाभ्यास जैसी गतिविधियां कर सकें। बताया कि प्राधिकरण ने 1.87 करोड़ रुपये इसके लिए स्वीकृत किए हैं। कार्यदायी संस्था को छह माह के भीतर सुमन पार्क के मरम्मत और सौंदर्यीकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद सुमन पार्क अलग ही अंदाज में नजर आएगा। जिससे शहर में पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाटा में हेमा करासी और विजय पंत के भजनों पर झूमे लोग
Next: गौरीकुंड पहुंचने पर बाबा केदार की डोली का पुष्प वर्षा से स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.