Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • फाटा में हेमा करासी और विजय पंत के भजनों पर झूमे लोग
  • रुद्रप्रयाग

फाटा में हेमा करासी और विजय पंत के भजनों पर झूमे लोग

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच के सहयोग से बाबा केदारनाथ की पंच विग्रह डोली के फाटा पहुंचने पर रात्रि में सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हेमा नेगी करासी और विजय पंत के भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बीती रात्रि बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली आर्मी की बैंड धुनों ओर हजारों भक्तों की मौजूदगी में जब फाटा पहुंची तो यहां डोली का स्वागत हुआ और पंचकेदार सेवा एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से दोपहर में महिला कीर्तन तथा रात्रि में सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता ने त्रिभुवन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। केदारनाथ विधायक ने कहा कि बाबा अपने धाम की ओर रवाना हो गए हैं। बाबा की डोली जिन जिन पड़ावों से आगे बढ़ रही है, उन पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा विगत वर्ष से बेहतर संचालित होगी, यात्रा में सभी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। इस वर्ष बीते वर्षों से अधिक श्रद्धालु धाम आने की उम्मीद है।
सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने कहा कि बाबा हमारे आराध्य हैं, बाबा के आशीर्वाद से ही हमारा रोजगार संचालित होता है। इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए जो हमारी सांस्कृतिक से हमें जोड़े रखते हैं। पंचकेदार सेवा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रदेश में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राची जमलोकी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोक गायिका हेमा नेगी करासी ने भगवान बद्रीनाथ की स्तुति, शिव कैलाशो, मां भवानी सहित भजनों की प्रस्तुति दी, विजय पंत ने जय जय केदारा भजन सहित शिव शंभो भजन सुनाकर सभी का मन मोह लिया, स्थानीय मैंखडा निवासी सरोज देवी ने बाबा की पंचमुखी डोली पर स्वरचित जागर की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अमित मैंखंडी एवं जितेंद्र सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक अमरदेई शाह, मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, बिपिन सेमवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, कुंवरी बर्थवाल, जासुमती देवी जोशी, बीना रावत, सतीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ के देवदर्शिनी बैरियर पर वाहनों की सघन चैकिंग
Next: छह माह में अलग अंदाज में नजर आएगा सुमन पार्क

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.