Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गौरीकुंड पहुंचने पर बाबा केदार की डोली का पुष्प वर्षा से स्वागत
  • रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड पहुंचने पर बाबा केदार की डोली का पुष्प वर्षा से स्वागत

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली बम-बम भोले और जय बाबा केदार के जयघोषों के साथ बुधवार सांय गौरीकुंड पहुंच गई। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने बाबा केदार की डोली का भव्य स्वागत किया। चारों ओर से पुष्प वर्षा की गई। गौरीकुंड में माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बुधवार को फाटा से सुबह पूजा अर्चना के बाद डोली ने गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया। सेना की 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली आगे बढ़ी। अनेक स्थानों पर भक्तों ने बाबा केदार की पंचमुखी डोली के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। हर कोई हाथ में फूलों की माला लेकर बाबा की डोली का स्वागत करते दिखे। गौरीकुंड में पहुंचते ही डोली का बाजार में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद डोली गौरीमाई मंदिर परिसर में पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद विश्राम किया गया। गुरुवार 1 मई को बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां 2 मई को सुबह 7 बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विष्णुकांत कुर्माचली, रमेश चन्द्र जमलोकी, राकेश गोस्वामी, दीघायु गोस्वामी, मायाराम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह माह में अलग अंदाज में नजर आएगा सुमन पार्क
Next: एलयूसीसी पीड़ितों ने कीर्तिनगर-श्रीनगर मोटर पुल पर दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.