Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर, हुई मौत
  • ऊधम सिंह नगर

युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर, हुई मौत

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

दिनेशपुर। शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। गुस्साये परिजनों ने थाने में हंगामा कर युवक पर युवती को जहर खिलाने का आरोप लगाया। उधर, आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर सौंपी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, नगर के निकटवर्ती ग्राम दुर्गापुर निवासी सुश्रीता बाला (18) का वार्ड चार निवासी सूरज वैद्य के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि युवक ने शादी से इनकार कर दिया, इससे युवती परेशान थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सुश्रीता इस मसले पर युवक से बात करने उसके घर पहुंची। वहां युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगडऩे लगी तो किसी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सुश्रीता को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।
उन्होंने युवक पर युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने सहित तमाम आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, युवती की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक घर से फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लडक़ी के परिजनों से तहरीर मिली है। घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 7 फरवरी
Next: केंद्र से रूसा के तहत दूसरे फेज की किश्त अवमुक्त होते ही शुरू होंगे रूके कार्य

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.