Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्र से रूसा के तहत दूसरे फेज की किश्त अवमुक्त होते ही शुरू होंगे रूके कार्य
  • देहरादून

केंद्र से रूसा के तहत दूसरे फेज की किश्त अवमुक्त होते ही शुरू होंगे रूके कार्य

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य के डिग्री कालेजों को रूसा से जल्द ही 137 करोड़ का बजट मिलेगा। रूसा से मिलने वाली दूसरे फेज की किश्त से डिग्री कालेजों व विश्वविद्यालयों में अवस्थापना विकास के कार्य पूरे किए जाएंगे। बजट अवमुक्त कराने के लिए रूसा के अधिकारियों ने केंद्र स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि रूसा से राज्य के डिग्री कालेजों को फेज-वन व टू के लिए 191 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। जिसमें से फेज वन का 141 करोड़ का बजट अवमुक्त हो चुका है। लेकिन फेज वन के कार्य पूरे नहीं होने के कारण कुमाऊं विश्वविद्यालय व दून विश्वविद्यालय को 40 करोड़ की किश्त नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही दो माडल कालेजों व एक व्यावसायिक डिग्री कालेज के निर्माण का पैसा भी नहीं मिल पाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए रूसा के अधिकारियों ने केन्द्र से रूसा के तहत मिलने वाले कुल 137 करोड़ रुपये के बजट को अवमुक्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। केन्द्र से यह बजट मिलते ही डिग्री कालेजों में अवस्थापना विकास के कार्य पूरे किए जाएंगे। योजना के तहत केन्द्र सरकार से माडल कालेज मिठीबेरी व किच्छा के लिए 12 करोड़ व व्यावसायिक डिग्री कालेज पैठाड़ीं(पौड़ी) के लिए 13 करोड़ रुपये अवमुक्त होने हैं। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय व कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए 20-20 करोड़ रुपये अवमुक्त होने हैं।
रूसा के नोडल अधिकारी डा.एएस उनियाल ने बताया कि कालेजों व विश्वविद्यालयों में फेज वन कार्यों को पूरा कराने के साथ ही फेज टू के कार्यों के लिए दूसरी किश्त अवमुक्त कराने को केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय से वजट अवमुक्त कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही केन्द्र से रूसा के तहत 137 करोड़ का बजट मिलने की उम्मीद है। यह बजट मिलते ही फेज-2 के सारे कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। ताकि रूसा के तहत नए कार्यों के लिए बजट मंजूर कराया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर, हुई मौत
Next: विद्युत शहदाह गृह के कार्यों का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.