Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर गहरी चिंता जताई
  • बागेश्वर

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर गहरी चिंता जताई

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  जनपद में शुक्रवार को मादक पदार्थों की निगरानी हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की। संबंधित विभागों और सामाजिक संगठनों को इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने में शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महाविद्यालयों, मेडिकल संस्थानों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। जिलाधिकारी ने जिले में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को चिह्नित कर उसे नष्ट करने हेतु एक कार्ययोजना बनाने को कहा। सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट एवं पान-सिगरेट की दुकानों की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए, तांकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की तुरंत पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। स्कूल, कॉलेज एवं मेडिकल संस्थानों में स्थापित ‘एन्टी ड्रग्स क्लब’ के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ नियमित बैठकें कर उन्हें नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एडीएम एनएस. नबियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, सीओ अजय शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल पिट्टू चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता रजत पदक
Next: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को केदारनाथ में सेना के लिए रुद्राभिषेक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.