Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को केदारनाथ में सेना के लिए रुद्राभिषेक
  • रुद्रप्रयाग

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को केदारनाथ में सेना के लिए रुद्राभिषेक

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना की कामयाबी के लिए केदारनाथ धाम में विशेष पूजा (रुद्राभिषेक) की गई। पूजा के दौरान बाबा केदार से भारतीय सेना को और शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। इस आयोजन में बीकेटीसी के साथ ही केदारसभा के प्रतिनिधि और पुलिस मौजूद रही। पूजा के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा आपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है। कहा कि देश की रक्षा के लिए बीते दिन बदरीनाथ धाम तथा शुक्रवार को केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा सरलता और सुगमता से चल रही है। इस मौके पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल केदारनाथ धाम में मौजूद थे। पूजा में शामिल होकर उन्होंने कहा कि हम अपने वीर सैनिकों की कुशलता की कामना करते है। केदारनाथ यात्रा सकुशल चल रही है। तीर्थयात्रियों से निरंतर फीडबैक भी लिया जा रहा है। रुद्राभिषेक के दौरान वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सीओ पुलिस अभिनव चौधरी, थानाध्यक्ष राजीव चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, डीएस भुजवाण, अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला, विपिन तिवारी, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर गहरी चिंता जताई
Next: अल्मोड़ा एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में नशे और साइबर ठगी के खिलाफ सख्ती के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.