Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेशनल पिट्टू चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता रजत पदक
  • देहरादून

नेशनल पिट्टू चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नेशनल सीनियर और सब जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने सब जूनियर बालक वर्ग में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता है। इंदौर मध्य प्रदेश में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तराखंड का मुकाबला गुजरात से हुआ। इसमें गुजरात ने उत्तराखंड को 84-54 के अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उत्तराखंड की टीम उपविजेता रही। उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के सचिव अश्वनी भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड की टीमों ने पहली बार नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए उपलब्धि हासिल की है। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, सीनियर बालक वर्ग में उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में भारतीय जनजातीय संगठन की टीम से 48-39 हार गई। मनिंदर लडोला कोच और सतीश भंडारी मैनेजर की भूमिका में रहे। सब जूनियर टीम के रजत पदक जीतने पर उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज कापड़ी, ट्रेडीशनल गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कोठियाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परियोजना अर्थशास्त्री ने राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी धनराशि
Next: युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर गहरी चिंता जताई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.