Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • योगनगरी रेलवे स्टेशन पर विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया
  • देहरादून

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया

RNS INDIA NEWS 07/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन पर विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेषज्ञों ने यात्रियों और कर्मचारियों को ट्रेन और कार्यस्थल पर विद्युत का सुरक्षित उपयोग करने को जागरूक किया। रविवार को योगनगरी रेलवे स्टेशन पर विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। वरिष्ठ अभियंता विद्युत रविंद्र कौशल ने कहा कि हमें अच्छी क्वालिटी के उपकरण प्रयोग करने चाहिए। प्लग में कभी भी लूज तार न लगाएं, गीले हाथों, नंगे पैर कभी भी विद्युत उपकरण को न छुएं। जो उपकरण प्रयोग कर रहे हैं, वह ठीक प्रकार से इंसुलेटेड होने चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जब भी किसी कर्मचारी के घर काम करने जाएं तो उन्हें भी यह समझाएं कि किसी भी प्रकार की बिजली की तारों से छेड़छाड़ न करें। कहा कि यह विद्युत सुरक्षा सप्ताह 1 मई से सात मई तक चलाया जा रहा है।
इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गई और ट्रेन व अपने कार्यस्थल पर विद्युत का सुरक्षित उपयोग करने को जागरूक किया गया। मौके पर जेई विद्युत दिव्य मोहन, रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीएस परिहार, दीप सैनी, टीटीई देवेंद्र सिंह, गायत्री, सीडीओ हितैष डिमरी, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक भानु कंडारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सावधान! आपके घर की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी… जामताड़ा के साइबर ठगों ने बदला पैंतरा
Next: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.