Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर गंगाघाटी रही पर्यटकों से पैक
  • देहरादून

वीकेंड पर गंगाघाटी रही पर्यटकों से पैक

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। वीकेंड पर रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश की गंगाघाटी पर्यटकों से गुलजार रही। रविवार को पर्यटकों ने राफ्टिंग के रोमांच का जमकर लुत्फ उठाया। गंगा में दिनभर सैकड़ों रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आईं। ऋषिकेश में रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। दिल्ली, एनसीआर सहित आसपास के मेट्रो शहर के लोगों ने यहां पर सैर सपाटे के साथ राफ्टिंग का आनंद उठाया। शिवपुरी, ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वांइट से सैलानियों ने राफ्टिंग की। राफ्ट संचालक मुकेश कंसवाल, पंकज अग्रवाल, सुभाष चौहान ने बताया कि ऑफ सीजन के बावजूद पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। यह पर्यटन कारोबार के लिहाज से अच्छा संकेत है। राफ्ट संचालकों ने बताया कि आने वाले हफ्ते के लिए पहले से ही राफ्टिंग की बुकिंग फुल चल रही है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण होटल, बीच कैंप और रिजॉर्ट भी फुल रहे। राफ्टिंग रोटेशन समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी पर्यटक राफ्टिंग के लिए यहां का रुख कर रहे हैं।

वाहनों का दबाव बढ़ने से लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था
रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई। ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर खदरी रेलवे फाटक, श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा, आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी तिराहा, जयराम आश्रम चौराहा, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल तिराहे से लेकर मुनिकीरेती, तपोवन तक हाईवे पर वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया की बड़ी तादाद में बाहरी वाहनों के आने से जाम लग रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड: पुलकित समेत तीनों आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
Next: प्रदेश सरकार से संतों को बेघर होने से बचाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.