Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वार्ड बॉय ने की अस्पताल में फाँसी लगा आत्महत्या
  • हरिद्वार

वार्ड बॉय ने की अस्पताल में फाँसी लगा आत्महत्या

RNS
RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

रुडकी। वार्ड बॉय ने अस्पताल के जनरल वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देखकर अस्पताल कर्मियों की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर राजपूताना निवासी चंद्रपाल उर्फ घसीटाराम (30) पुत्र रणवीर सिंह आजाद नगर चौक के पास स्थित निजी अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था। शनिवार रात करीब नौ बजे चंद्रपाल परिवार के साथ दिवाली मनाकर ड्यूटी के लिए अस्पताल आ गया था। रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास कर्मचारियों ने चंद्रपाल के फोन पर संपर्क किया। लेकिन काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हो पाया। अनहोनी की आशंका पर वह जनरल वार्ड पहुंच गए। देखा कि चंद्रपाल का शव बेड शीट के फंदे से पंखे से लटका है। कर्मचारियों की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने परिजनों के सामने चंद्रपाल के शव को पंखे से नीचे उतारा। उपनिरीक्षक ने पंचनामा भरकर चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि बार्ड बॉय का शव अस्पताल से बरामद किया गया है। वार्ड बॉय ने जनरल वार्ड में पंखे से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मातम में बदली खुशियां: वार्ड बॉय चंद्रपाल सालों से सलेमपुर राजपूताना में अपने मामा के यहां परिवार के साथ रह रहा था। मां, पत्नी और दो बच्चे एक साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार दिवाली मनाकर चंद्रपाल रविवार रात करीब 9:30 बजे अस्पताल पहुंचा था। चंद्रपाल अस्पताल में रात्रि कर्मचारी था। रात परिवार के साथ खाना खाया और ड्यूटी के लिए चला गया था। आत्महत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे, पत्नी और बूढ़ी मां के अलावा अन्य परिचित एक दूसरे को सांत्वना देने में लगे हैं। मोर्चरी के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। अचानक खुशियां मातम में बदल जाएंगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी: परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि चंद्रपाल को कोई परेशानी नहीं थी। वह हंसी-खुशी दिवाली मनाकर शनिवार रात ड्यूटी पर गया था। लेकिन अचानक उसके आत्महत्या करने की कोई ऐसी वजह घर में नहीं है। दंपत्ति में भी कोई मनमुटाव नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल प्रबंधक या अन्य कर्मचारियों के उत्पीडऩ से कहीं चंद्रपाल ने आत्महत्या तो नहीं की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटाखे चलाने का लेकर हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Next: सैन्य सम्मान के साथ शहीद राकेश डोभाल को अंतिम विदाई दी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.