Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सैन्य सम्मान के साथ शहीद राकेश डोभाल को अंतिम विदाई दी
  • देहरादून

सैन्य सम्मान के साथ शहीद राकेश डोभाल को अंतिम विदाई दी

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
01- (30)

ऋषिकेश। जम्मू-कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर में शहीद हुए तीर्थनगरी के लाल शहीद राकेश डोभाल को पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। बीएसएफ की तोपखाना यूनिट में तैनात उप निरीक्षक राकेश डोभाल शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी में शहीद हो गए थे। सोमवार की प्रात: आठ बजे बीएसएफ के जवान शहीद राकेश डोभाल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गंगा नगर गणेश विहार स्थित आवास पर पहुंचे। शहीद के घर पर सुबह से ही स्वजनों और आसपास के नागरिकों का तांता लग गया था। शहीद का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गयी। शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां विमला देवी व पत्नी संतोषी बेसुध हो गई। शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय पुत्री आदित्य उर्फ मौली ने जय हिंद का नारा लगाकर पिता को सैल्यूट किया। परिवार जनों ने किसी तरह से रोते बिलखते स्वजनों को सांत्वना दी। कुछ देर के लिए शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर ही रखा गया। जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महापौर अनीता ममगाईं ने शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ठीक साढ़े नौ बजे शहीद की अंतिम यात्रा गंगा नगर स्थित उनके आवास से पूर्णानंद घाट मुनिकीरेती के लिए रवाना हुई। शहीद की अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शहीद को पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर बीएसएफ के जवानों ने शहीद राकेश डोभाल को सैन्य सम्मान व शस्त्र सलामी दी। बीएसएफ की ओर से यहां पहुंचे कमान अधिकारी सुनील सोलंकी व निरीक्षक सुनील भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज शहीद के बड़े भाई दिनेश डोभाल को सौंपा। गंगा घाट पर शहीद के छोटे भाई मयंक डोभाल ने शहीद राकेश डोभाल की चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरुण चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीएस ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वार्ड बॉय ने की अस्पताल में फाँसी लगा आत्महत्या
Next: उत्तराखंड के उपनल कर्मियों को समान वेतन तो होमगार्ड को एरियर का इंतजार

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.