

रुड़की(आरएनएस)। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के प्रमुख मंदिरों में माता का गुणगान किया गया। वहीं, घरों में भी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महिलाओं ने कीर्तन कर मां का गुणगान किया। शहर के दुर्गा माता मंदिर और पंचशील काली माता मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।मंदिरों में विशेष अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने मां को हलवा-पूरी, नारियल, चुनरी, ध्वज और मिष्ठान आदि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। नवरात्र को लेकर मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता की आराधना में जुटे रहे।पंचशील काली माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर नवचंडी पाठ जारी है। अनुष्ठान में शामिल होने और माता का आशीर्वाद लेने के लिए दिन भर श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। इसके साथ ही माता मनकामेश्वरी मंदिर में देर शाम विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने लेकर मां की आराधना की।




