Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पटाखे चलाने का लेकर हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
  • हरिद्वार

पटाखे चलाने का लेकर हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

रुडकी। दीपावली पर पटाखे चलाने के कारण दो पक्षों में हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान हायर सेंटर में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 14 नवंबर की रात दीपावली का लंढौरा क्षेत्र के गांव गाधारोणा में कुछ लोगों ने एक परिवार को पटाखे चलाने से मना किया गया। जिसके बाद वहां पर मारपीट हुई तथा लाठी-डंडे चले। बताया गया है कि पथराव भी हुआ जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अजय कुमार को पहले रुडक़ी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे देहरादून हायर सेंटर भेज दिया गया। देहरादून हायर सेंटर में घायल की हालत अत्यधिक खराब होने पर उसे वापस भेज दिया तो परिजनों ने एक बार फिर रुडक़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता इसम सिंह की तहरीर पर नामजद किए गए आरोपियों अनिल, अतुल, राहुल, मोहित, रोहित, नरेश, आकाश, विकास तथा विशाल के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

आर्थिक सहायता की मांग: मृतक पक्ष लोगों में भारी रोष बना हुआ है। जिसको देखते हुए गांव में पुलिस और पीएससी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मृतक पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतक युवक का एक दो वर्ष का बेटा है और पत्नी आठ माह के गर्भ से है। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत होने से पत्नी और बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से छेड़छाड़ कर सिर फोड़ा
Next: वार्ड बॉय ने की अस्पताल में फाँसी लगा आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.