Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • व्यापारी से ठगी मामले में मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

व्यापारी से ठगी मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। आरआर क्वार्टर के रहने वाले एक व्यापारी के साथ सामान खरीदने के नाम पर दो लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नामजद आरोपी द्वारा 20 व्यापारियों के साथ भी व्यापार करने के नाम पर बीस लाख से अधिक की ठगी की है। पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरआर क्वार्टर निवासी गुलशन कुमार बठला ने बताया कि उनकी इंडियन मेडिकल एजेंसी के नाम पर फर्म है। आरोप लगाया कि सिंह कालोनी का रहने वाला विकास बत्रा आए दिन दुकान पर आकर दस से बीस हजार रुपये का सामान खरीद कर ले जाता था और समय पर उसका भुगतान भी कर देता था। धीरे-धीरे आरोपी ने व्यापार के नाम पर विश्वास पैदा करने के बाद 15 सितंबर 2021 को दुकान पर आया और 1.93 लाख रुपये का सामान लेने के बाद जल्द ही उधार वापस करने की बात कही। इंकार करने पर आरोपी द्वारा एचडीएफसी बैंक का हस्ताक्षर युक्त चैक भी दिया और अक्टूबर माह में चैक लगाकर भुगतान करने का आश्वासन दिया। जिसका पर विश्वास करने के बाद आरोपी को माल दे दिया गया। निर्धारित तिथि पर ताकादा करने पर आरोपी विकास बत्रा का फोन नंबर मिलाया तो फोन बंद पाया गया। बताए आवास पर भी देखा गया,लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। जब इस मामले में पड़ताल की गई तो पता आरोपी द्वारा शहर के बीस अन्य व्यापारियों से भी चैक देकर माल या नगद उधार लिया गया। बताया कि आरोपी द्वारा सभी लोगों से बीस लाख से अधिक की ठगी की गई होगी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर आरोपी विकास के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर,कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यदि बाकी ठगी के पीड़ित शिकायती पत्र या तहरीर देते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनसा देवी मंदिर में अवैध निर्माण पर सरकार, निरंजनी अखाड़ा को नोटिस जारी
Next: पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने उत्तराखंड सरकार से मांगी एकेडमी के लिए जमीन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.