Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विक्रम हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक ने दिया थाने में धरना
  • देहरादून

विक्रम हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक ने दिया थाने में धरना

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। विक्रम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिलने से स्थानीय जनता में आक्रोश है। गुरुवार को चकराता विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने स्थानीय जनता के साथ कालसी थाने में धरना देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक ने तीन घंटे तक चला धरना सीओ से दस दिन में हत्याकांड का खुलास किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद समाप्त किया। बीती आठ जून को कुरौली निवासी विक्रम किसी काम से साहिया बाजार आया था। नौ जून की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे राजस्व पुलिस चौकी के पास गंभीर घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया था जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्याकांड को दो माह पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। इससे स्थानीय जनता में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को दोपहर 12 बजे चकराता विधायक ने स्थानीय जनता के साथ कालसी थाने में धरना शुरू किया। विधायक ने कहा कि हत्या के आरोपी खुले में घूम रहे हैं। पुलिस की नाकामी से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ साल में जौनसार बावर क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या जैसे जघन्य अपराध भी यहां होने लगे हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय सिर्फ वाहन चालकों का चालान करने तक ही सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि दो माह तक भी हत्याकांड के आरोपियों का सुराग नहीं लगना पुलिस की नाकामी है। धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए दोपहर बाद तीन बजे सीओ नीरज सेमवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दस दिन में हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन विधायक और स्थानीय जनता को दिया। सीओ का आश्वासन मिलने के बाद सवा तीन बजे धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में सरदार सिंह, उमादत्त जोशी, शमशेर सिंह, मनीष, विरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 अगस्त
Next: मौसम विभाग ने जारी कर दी नई तारीख, जानें किन राज्यों में कब-कब होगी बारिश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.