Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मौसम विभाग ने जारी कर दी नई तारीख, जानें किन राज्यों में कब-कब होगी बारिश
  • राष्ट्रीय

मौसम विभाग ने जारी कर दी नई तारीख, जानें किन राज्यों में कब-कब होगी बारिश

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में व्यापक और भारी बारिश की संभावना है। मध्य क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के साथ एक अपरूपण क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 4-5 दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। वहीं, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन प्रणालियों के प्रभाव में 5 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 6 से 8 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश हो सकती है। वहीं, 5 और 6 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरस सकते हैं। 5 से 9 अगस्त के बीच तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

5 और 6 अगस्त के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और तमिलनाडु के घाट क्षेत्र में आज बारिश की संभावना है। वहीं 9 अगस्त तक तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। आज तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में भी आज से 9 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 अगस्त तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज और पश्चिमी राजस्थान में अगले 5 दिनों बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विक्रम हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक ने दिया थाने में धरना
Next: ठेकेदारों के प्रदर्शन को विभिन्न संगठनों का समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.