Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विद्यालयों की मरम्मत हेतु दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत
  • पौड़ी

विद्यालयों की मरम्मत हेतु दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों की मरम्मत हेतु प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो करोड़ की धनराशि शिक्षा विभाग को स्वीकृत की है। शिक्षा विभाग को जल्द बजट के अनुरूप स्कूलों के मरम्मत के निर्देश दिये हैं। ताकि स्कूली छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतें स्कूल में ना हो सके। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने कहा कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा अलग-अलग स्कूलों की मरम्मत आदि के कार्य हेतु दो करोड़ के लगभग धनराशि स्वीकृत की है। ताकि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बैठने की दिक्कत ना हो और छात्रों की संख्या में स्कूलों में किसी तरह से कमी ना रहे। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ स्कूलों में भवन सहित सभी सुविधाओं का होना भी जरूरी है। इसको देखते हुए शिक्षा मंत्री द्वारा क्षेत्रीय लोगों की मांग पर दो करोड़ की राशि स्वीकृत की है। भट्ट ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला हेतु 18 लाख 80 हजार रुपये राइंका दिखोल्यूं के लिए ₹9 लाख 80 हजार, उमावि उल्ली में विज्ञान प्रयोगशाला हेतु 18 लाख ₹80 हजार, राइंका चोपड़ा के मरम्मत कार्य हेतु 7 लाख ₹32 हजार रुपये, राइंका मासों थलीसैण में शौचालय के निर्माण कार्य हेतु 11 लाख 25 हजार रुपये, राउमा विद्यालय अताखोली में छात्र छात्राओं के शौचालय निर्माण कार्य हेतु ₹7 लाख 94 हजार रुपये, राइंका मौजखाल हेतु ₹7 लाख 30 हजार रुपये, राइंका बुंगीधार में मरम्मत कार्य हेतु 50 लाख रुपये, राइंका हिवालीधार के लिए 40 लाख रुपए,राइंका जगतेश्वर चिपलघाट और राबाइंका पाबों के मरम्मत कार्य हेतु भी धनराशि स्वीकृत की गई है। कहा कि उक्त कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के आँगन में युवक पर गुलदार ने किया हमला
Next: पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट सहित गुजरात की महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.